home page

जांजगीर-चांपा पुलिस ने किया पुरानी रंजिश में दो पक्षों के 10 आरोपित गिरफ्तार

 | 
जांजगीर-चांपा पुलिस ने किया पुरानी रंजिश में दो पक्षों के 10 आरोपित गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा पुलिस ने किया पुरानी रंजिश में दो पक्षों के 10 आरोपित गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा, 03 मार्च (हि. स.)।जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेगुरडीह में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए जानलेवा संघर्ष हुआ ।मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज मंगलवार को दोनों पक्षों के कुल 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में दोनों पक्षों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जगराम कश्यप, निवासी खैरताल, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके पुत्र अमन कश्यप के साथ ग्राम नेगुरडीह के कुछ लोगों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की गई है, जिससे वह बेहोश हो गया है। सूचना मिलते ही प्रार्थी मौके पर पहुंचे, जहां उनका पुत्र अचेत अवस्था में मिला। आरोप है कि जब उन्होंने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट कर चोट पहुंचाई गई।

वहीं दूसरे पक्ष से प्रार्थी गौतम यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विनय कश्यप और उसके साथियों ने रंजिशवश एक राय होकर उन पर हमला किया। आरोपितों ने कथित रूप से “तुम बड़ा होशियार बनते हो, आज तुझे जान से मार देंगे” कहते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच प्रारंभ की और दोनों पक्षों के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पहले पक्ष से गिरफ्तार आरोपितों में संजय कुमार कश्यप उर्फ भुरू (27 वर्ष), तिहारू राम कश्यप (59 वर्ष), शरद कुमार कश्यप (25 वर्ष), गौतम यादव (19 वर्ष) एवं महेन्द्र कुमार कश्यप (25 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम नेगुरडीह, थाना नवागढ़ के निवासी हैं।

दूसरे पक्ष से गिरफ्तार आरोपितों में विनय कश्यप (25 वर्ष), पप्पू यादव उर्फ अविनाश (22 वर्ष), अतुल यादव (19 वर्ष), राजा बरेट (21 वर्ष) एवं सरवन बरेट (22 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी ग्राम खैरताल, थाना नवागढ़ के निवासी हैं।

पूरे मामले में निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उपनिरीक्षक रामकृष्ण आदित्य एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT