home page

बागपत में चीनी मिल का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

 | 
बागपत में चीनी मिल का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार


बागपत, 01 अप्रैल (हि.स.)। बागपत जिले में भ्रष्टाचार के मामले में चीनी मिल के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। मेरठ से आई एंटी करप्शन टीम ने यह कारवाई की है। बागपत कोतवाली में मामले की अग्रिम कारवाई जारी है।

बागपत की चीनी मिल में दोपहर को एंटी करप्शन टीम ने शिकायत के बाद एक गन्ना विभाग के अधिकारी राजदीप बालियान को गिरफ्तार किया है। आरोप है यह अधिकारी तोल लिपिक से एक काम के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। रसूलपुर सांकलपुट्ठी निवासी विशेष कुमार चार साल से चीनी मिल में संविदा पर तौल लिपिक है। उसकी तैनाती सरूरपुर कला गांव में गन्ना तोल केंद्र पर है। कुछ दिन पहले विशेष की ड्यूटी टोल केंद्र से हटाकर मिल गेट पर लगा दी गई थी जिसको बदलवाने के लिए विशेष गन्ना अधिकारी से मिला था। लेकिन गन्ना अधिकारी काम के बदले 15 हजार की डिमांड करने लगा। विशेष ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। बुधवार एंटी करप्शन टीम ने 15 हजार रुपये के साथ गन्ना अधिकारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बागपत कोतवाली प्रभारी बृजेश का कहना है कि एंटी करप्शन टीम फर्द बना रही है। उसके आधार पर मामले की जांच व कार्रवाई होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी