मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 14 लाख 40 हजार रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज
चित्तौड़गढ़, 11 जून (हि.स.)। जिले की कनेरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में आरोपी प्रकाश बंजारा की अवैध रूप से अर्जित 14 लाख 40 हजार रुपए मूल्य की चल-अचल संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ)(1) के तहत फ्रीज कराया है। जिले में पुलिस की और से तस्करी के आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि आईजी उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के आदेश पर मादक पदार्थों की धरपकड तथा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र जारी है। इसी के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन में व डीएसपी निम्बाहेडा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में कनेरा थाना सर्किल में कार्यवाही की है। कनेरा थाना इलाके के प्रकाश पुत्र रामलाल बंजारा के खिलाफ पुलिस थाना सदर नसीराबाद जिला अजमेर,
एवं पुलिस थाना कनेरा, पुलिस थाना बिजयपुर में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं। इनमें जांच की जाकर प्रकाश बंजारा की और से अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति (मकान) आराजीयात पटवार हल्का निम्बोदा मे चारागाह भूमि के खाता नम्बर 177 पर अवैध कब्जा कर चारागाह भूमि पर निर्मित मकान बना है। इस पर 11 मई 2026 को फ्रिजिंग के लिए COMPETENT AUTHORITY & ADMINSTRATOR SAFEM (FOP) A&NDPS ACT DELHI को प्रस्ताव भेजा गया। इसकी सुनवाई के बाद प्रकाश बंजारा के मकान को फ्रिजिंग का स्थाई अनुमोदन आदेश हुआ। इस पर उक्त मकान को फ्रिज किया गया। उक्त मकान की कीमत 14 लाख 40 हजार रुपए है। मौके पर कार्यवाही में कनेरा थानाधिकारी महेन्द्र सिंह, एएसआई बालमुकन्द, अनिल, सुरेश, मंचाराम, अबरार, गोकुल की टीम शामिल रही
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अखिल

