जांजगीर-चांपा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 7 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार, बलौदा पुलिस ने भेजा जेल
जांजगीर-चांपा, 28 अक्टूबर (हि. स.)। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बलौदा थाना पुलिस ने ग्राम पहरिया के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,400 रुपये बताई गई है। आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बलौदा पुलिस ने ग्राम पहरिया के पास कार्रवाई करते हुए आरोपित लहुर सिंह धनवार (46 वर्ष), पिता चैत राम, निवासी ग्राम सराईताल, थाना बलौदा को पकड़ा।
पुलिस ने आरोपित के कब्जे से कुल 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत करीब 1,400 रुपये आंकी गई है। मामले में आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके बाद आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को तथा आरक्षक रज्जू रात्रे, टिकेश्वर राठौर और संदीप सोनंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

