home page

डीएसटी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चरस और गांजा जब्त

 | 
डीएसटी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चरस और गांजा जब्त


चित्तौड़गढ़, 25 जुलाई (हि.स.)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद किया है। इसमें 35 ग्राम चरस व चार किलो से ज्यादा गांजा शामिल है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एएसपी गजेंद्रसिंह जोधा और डीएसपी बृजेशसिंह के सुपरविजन में कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने वर्नद्धमान नगर, चित्तौड़गढ़ में किराए के मकान में रह रहे गोविंद पुत्र भेरूलाल जाट, निवासी बोदियाना, थाना चंदेरिया के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 35 ग्राम अवैध चरस और 4.170 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से गोविंद जाट को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नशे की तस्करी में लिप्त एक अन्य आरोपी को नामजद किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल