home page

हथियार तस्करी गिरोह से दो और पिस्टल बरामद, अब तक 3 पिस्टल व 5 मैगजीन जब्त, सप्लायर की तलाश

 | 
हथियार तस्करी गिरोह से दो और पिस्टल बरामद, अब तक 3 पिस्टल व 5 मैगजीन जब्त, सप्लायर की तलाश


चित्तौड़गढ़, 30 मई (हि.स.)। अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के खिलाफ गंगरार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने दो और अवैध पिस्टल व दो मैगजीन बरामद की हैं। इस कार्रवाई के साथ प्रकरण में अब तक कुल तीन पिस्टल और पांच मैगजीन जब्त हो चुकी हैं। वहीं पुलिस सप्लायर की तलाश में जुटी हैं।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन एवं डिप्टी गंगरार शिवप्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी श्यामा राम के नेतृत्व में कार्यवाही जारी हैं। एएसआई शैतान सिंह मय जाप्ता ने 26 मई को कार्रवाई की थी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने द राईट चॉईस होटल के सामने हाईवे पर दबिश देकर अवैध पिस्टल के खरीददार बबलू सिकलीगर और बेचने वाले दीपक उर्फ दीपू नायक, निखिल भोई एवं जितेन्द्र माली को गिरफ्तार किया था। मौके पर बबलू के कब्जे से एक पिस्टल मय मैगजीन, दीपक और निखिल के कब्जे से एक-एक मैगजीन जब्त की गई थी। इस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। आरोपियों का पीसी रिमांड लेकर पूछताछ की गई। आरोपी निखिल भोई ने बताया कि पूर्व में भी बबलू सिकलीगर को दो अवैध पिस्टल दी थी। न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जा चुके बबलू को दोबारा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर उसके मकान से दो अवैध पिस्टल और बरामद की गई।एसपी ने बताया कि प्रकरण में अब तक कुल तीन पिस्टल व पांच मैगजीन बरामद हो चुकी हैं। आरोपिताें को अवैध पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपित की तलाश जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल