home page

पुलिस एनकाउंटर में डकैती की मौत

 | 
पुलिस एनकाउंटर में डकैती की मौत


नगांव (असम), 26 मई (हि.स.)। नगांव जिले के मरीकलंग इलाके में हुई डकैती मामले में शामिल एक डकैत की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई ।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मरीकलंग डकैती में शामिल अन्य एक डकैत खैरुल उर्फ मनी लखीमपुर शहर के थाना रोड का रहने वाला था। जो बीती रात नगांव में फिर से डकैती करने की योजना बनाकर पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची।

जिले के राडलूर बरकन्दली इलाके में पुलिस ने डकैत खैरुल को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। इस दौरान खैरुल ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। जिसमें खैरुल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने डकैत के पास से एक 7.65 एमएम की पिस्तौल और डकैती के लिए व्यवहार किए गए दाव को बरामद किया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी