home page

देवरिया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में आरोपित किया गिरफ्तार

 | 
देवरिया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में आरोपित किया गिरफ्तार


देवरिया, 14 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया की बघौचघाट थाना पुलिस ने मंगलवार काे पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित आरोपित आशीष गुप्ता (20) पुत्र राजेंद्र गुप्ता, निवासी थाना बघौचघाट क्षेत्र, जनपद देवरिया शाे गिरफ्तार किया है। वह थाना बघौचघाट में दर्ज पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को बसडिला मैनुद्दीन चौराहा के पास से आराेपित को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक