home page

हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लाठी बरामद

 | 
हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लाठी बरामद


देवरिया, 23 अगस्त (हि.स.)। कोतवाली पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित नामजद अभियुक्त विपुल उर्फ संदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस की लाठी भी बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस ने सूचना पर 23 अगस्त को सोनूघाट से बरहज जाने वाले मार्ग से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बेलडरिया निवासी विपुल उर्फ संदीप यादव (28) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा से संबंधित वांछित अभियुक्त था। उसकी निशानदेही पर शर्मा ढाबा के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त बांस की लाठी बरामद की गई। इस मामले में प्रकाश में आए तीन अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, कांस्टेबल प्रदीप यादव, कांस्टेबल दीपक यादव तथा महिला कांस्टेबल शीला सिंह, थाना कोतवाली देवरिया शामिल रहे।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक