home page

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 | 

देवरिया, 27 जुलाई (हि.स.)। अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लार पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह ने साेमवार काे बताया कि थाना लार पुलिस ने सोमवार एक सूचना पर बुढ़नपुरा गांव स्थित उसके घर से जयशंकर दूबे उर्फ भोला (31) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाना लार में दर्ज हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमाें में वांछित था। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2024 को धर्मेंद्र दूबे निवासी बुढ़नपुरा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 2 सितंबर 2024 को आपसी विवाद के दौरान विपक्षियों ने उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले में थाना लार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। इससे पहले इस प्रकरण में दो अन्य आरोपित चन्द्रिका दूबे और सुधीर दूबे उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त जयशंकर दूबे के विरुद्ध थाना लार और थाना भटनी में मारपीट, धमकी तथा चोरी सहित कुल चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।अभियुक्त काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक