home page

व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला एक आरोपित गिरफ्तार

 | 
व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला एक आरोपित गिरफ्तार


कांकेर, 02 अगस्त (हि.स.)। जिले की सिटी काेतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपित सद्दाम हुसैन (32 वर्ष) निवासी बागोडार, जिला कांकेर को आज रविवार काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और नगद पांच हजार रूपये जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि गोविंदपुर खेल मैदान के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए वर्ली मटका, कल्याण और राजधानी नाइट वर्ली मटका पर हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस वाहन को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सद्दाम हुसैन (32 वर्ष) निवासी बागोडार, जिला कांकेर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, प्लेटिना मोटरसाइकिल एवं 5 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 256/2026 में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(1) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित के विरुद्ध वर्ष 2013 में धारा 304 भादवि के तहत भी एक प्रकरण दर्ज है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे