नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार
कोंडागांव , 29 अक्टूबर (हि.स.)। कोंडागांव जिले के थाना फरसगांव पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को विवाह का प्रलाेभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित दशराज यादव निवासी डोगरीगुडा राउतपारा को गिरफ्तार किया है। आरोपित को अपराध क्रमांक 142/2026 धारा 137 (2),64 (2) (m),65(1) बीएनएस, पॉक्सो एक्ट की धारा 6 पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया के बेटी ने एक नवजात लड़की को जन्म दी है। प्रार्थिया के द्वारा अपने बेटी पीड़िता से पूछने पर बतायी कि 27 मई 2025 को शादी कार्यक्रम में उड़ीसा गयी थी। शादी के दौरान दशराज यादव निवासी डोगरीगुडा से मुलाकात हई। इसी बीच पीड़िता के गांव में 30 जून 2025 को शादी कार्यकम था। पीड़िता शादी में गयी थी वहां पर दशराज यादव भी गया था।आरोपित दशराज यादव के द्वारा पीड़िता को शादी करूंगा कहकर नाबालिक जानते हुये शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया। उसके बाद लागातार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता गर्भवती हो गयी, तब पीड़िता दशराज यादव को गर्भवती होने की बात को बतायी। तब दशराज पीड़िता को अपने गांव डोगरीगुडा कोण्डागांव लेकर आया।
दशराज के द्वारा प्रार्थिया के नाबालिक बेटी को नाबालिक जानते हुये भी शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया है। जिससे प्रार्थिया के बेटी एक नवजात लड़की शिशु को जन्म दी है। कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 142/2026 धारा 137 (2),64 (2) (m),65(1) बीएनएस, पॉक्सो एक्ट की धारा 6 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी आलोक साहू के नेतृत्व में विवेचना के दौरान आरोपित दशराज यादव पिता बलदेव यादव उम्र 20 वर्ष निवासी डोंगरीगुडापारा राउतपारा थाना व जिला कोण्डागांव छ.ग. को पता तलाश बाद थाना लाकर पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को पीड़िता के साथ जुर्म कारित करना स्वीकार करने एवं अन्य साक्ष्य सबूत के आधार पर 29 अक्टूबर2026 को गिरफ्तार कर आज 29 अक्टूबर2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आलोक साहू थाना प्रभारी फरसगांव, सउनि. सुमित्रा सेठिया म.आर. सरस्वती यादव, आरक्षक सुरेश बैध, अर्जुन बघेल का याेगदान रहा।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

