home page

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित इबने अली गिरफ्तार

 | 
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित इबने अली गिरफ्तार


मुरादाबाद, 20 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में थाना कटघर क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपित को गुरुवार गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना कटघर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने तीन दिन पहले 17 अगस्त को नाबालिग बहन का अपहरण कर दुषकर्म किए जाने की तहरीर दी थी। इस मामले में थाना पुलिस ने आरोपित बदायूं जिले के बजीरगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला तकिया कस्बा निवासी इबने अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार की दोपहर पुलिस ने आरोपित इबने अली को गिरफ्तार कर कर लिया। आरोपित को न्यायालय में पुलिस ने पेश किया, जहां से अभिरक्षा में उसे हेल भेज दिया गया।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल