युवती से दुष्कर्म का फरार आरोपित गिरफ्तार
| Nov 3, 2026, 18:34 IST
कांकेर, 03 नवंबर (हि.स.)। कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित को आज मंगलवार काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हिन्दुबिनापाल कदमपारा निवासी साहिल बघेल (23 वर्ष), पिता राजेन्द्र बघेल पर युवती को शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर अंतागढ़ थाने में आरोपित के खिलाफ अपराध क्रमांक 68/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 में मामला दर्ज किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

