नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
कांकेर, 13 जुलाई (हि.स.)। जिले की अंतागढ़ पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आज साेमवार काे आरोपित श्याम लाडिय़ा (20 वर्ष)को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण की मदद से पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 64(1), 64(2)(एम), 87 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्रवाही उपरांत आज न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना अंतागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका जताई, जिस पर मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई तलाश के आधार पर पुलिस ने पीडि़ता को सकुशल बरामद कर आरोपित श्याम लाडिय़ा (20 वर्ष), निवासी ग्राम चाउरगांव, थाना कोड़ेकुर्से, जिला कांकेर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपराध स्वीकार कर लिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रहलाद यादव, उपनिरीक्षक आलोक सुबोध, उपनिरीक्षक हेमलता परिहार, पीएसआई लता सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कन्हैया मरकाम, आरक्षक रोशन नेताम, महिला आरक्षक चांदनी उसेंडी, मानकू दुग्गा सहित का याेगदान रहा।
कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इसके लिए जिला पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

