home page

शादी का वादा करके युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
शादी का वादा करके युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार


मुरादाबाद, 08 जुलाई (हि.स.)। शादी का वादा करके एक युवक ने थाना नागफनी क्षेत्र की एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आराेपित काे गिरफ्तार कर आराेपित काे जेल भेज दिया।

थाना नागफनी प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने पांच जुलाई को तहरीर देकर बताया कि गड्ढोवाला नवाबपुरा निवासी रईयान ने शादी का वादा कर उसकी बेटी से नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद झांसे में लेकर युवती के साथ होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रकिया के बाद आराेपित काे जेल भेज दिया है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल