महिला से बैग छीनकर भागने का एक आरोपित गिरफ्तार
मुरादाबाद, 27 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में थाना मूंढापांडे क्षेत्र में तीन माह पूर्व रामपुर निवासी महिला से बैग छीनकर भागे आरोपित बदमाश को सोमवार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
रामपुर के शहजाद नगर थानाक्षेत्र ब्रज का मंझरा निवासी चुन्नी लाल ने मूंढापांडे थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि वह बीती 29 अप्रैल की शाम 5.15 बजे अपनी पत्नी क्रांति को साथ लेकर बाइक से ससुराल रामपुर के सैफनी थानाक्षेत्र के चंद्रपुरा जा रहे थे। थाना मूंढापांडे के खाईखेड़ा गांव के पास पीछे से आ रहा एक बाइक सवार बदमाश ने उनकी पत्नी क्रांति के गोद में रखा बैग छीन कर भाग गया था।
क्षेत्राधिकारी हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि महिला से बैग छीनकर भागे आरोपित विशाल निवासी थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गनेशघाट को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

