home page

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार


गाजियाबाद, 15 जुलाई (हि.स.)। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने और तेजाब पिलाने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को मोदीनगर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि, मोदीनगर की एक कॉलोनी की एक महिला की कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर मुरादनगर के गांव रावली कलां निवासी अमित चौधरी से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि दोस्ती के बाद अमित ने महिला को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपित ने महिला को अपनी बहन के घर बुलंदशहर ले जाकर तेजाब पिलाया था। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया था।

इस साजिश में आराेपित अमित की बहन भी शामिल थी। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने लगभग एक महीने पहले अमित चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

एसीपी ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपिताें की तलाश में लगी थीं। पुलिस टीम ने बुधवार शाम को आरोपित अमित चौधरी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

----------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी