home page

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

 | 
दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार


मुरादाबाद, 31 जुलाई (हि.स.)।

थाना बिलारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीते सप्ताह पशु चराने गई महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

बिलारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसके पति पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। बीती 25 जुलाई को वह जंगल में पशु चराने के लिए गई थी। तभी गांव का मोहन उसके पास आया और उसका मुंह दबाकर जबरन करने के खेत में लेकर चला गया फिर दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी महिला ने पति को दी, जिसके बाद 27 जुलाई को आरोपी उसके घर आया और कानूनी कार्रवाई न करने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित मोहन को गिरफ्तार कर देर शाम न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल