home page

किशोरी के परिवार से मारपीट और  घर के बाहर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

 | 
किशोरी के परिवार से मारपीट और  घर के बाहर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार


मुरादाबाद, 08 जुलाई (हि.स.)। महानगर के थाना कटघर क्षेत्र निवासी एक किशोरी के परिजनों से मारपीट करने और उसके घर के बाहर फायरिंग करने के आरोपित नाजिम को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

कटघर क्षेत्र की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अनवार नगर निवासी नाजिम कुरैशी उसकी बेटी का काफी दिनों से पीछा कर रहा है। शिकायत करने के लिए वह नाजिम के घर गई थी तो उसे पीटा गया। सोमवार की रात नाजिम अपने साथियों के साथ उसके घर में जबरदस्ती घुस गया। उसने बेटी से मिलने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने पहले किशोरी के परिजनों से मारपीट की और फिर धमकी देकर उनके घर के बाहर तीन राउंड फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपित नाजिम कुरैशी को पुलिस ने बुधवार को उसके घर के नजदीक से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया ।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल