जींद : सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर चालीस लाख हडपने का आरोपित गिरफ्तार
जींद, 05 फ़रवरी (हि.स.)। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढ़े चालीस लाख रुपये हडपने के एक आरोपित को एंटी व्हीकल स्टाफ ने गिरफ्तार कर अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर दो हजार रूपए बरामद की है। लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है।
गुरूवार को जानकारी देते हुए एवीटी स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि गांव अकालगढ़ निवासी जयभगवान ने 17 अगस्त 2023 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव ब्राह्मणवास निवासी राजेश उसकी पत्नी व उसके बेटे ने उसके दो बेटों व रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। आरोपित राजेश ने उसे बताया था कि उसका सरकारी विभागों के बड़े अधिकारियों से अच्छे संपर्क है । राजेश की बातों पर विश्वास करते हुए उसने अपने दो बेटों तथा दो रिश्तेदारों के 40 लाख 50 हजार रुपये ग्राम सचिव लगवाने के दिए। बावजूद इसके वे नौकरी नही लगे।
जब उसने राशि वापस देने के लिए कहा तो आरोपित ने कुछ इतंजार करने के लिए कहा। बावजूद उसके राशि वापस नही दी और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जुलाना थाना पुलिस ने आरोपित राजेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर दो हजार रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

