जींद : लात मारने से महिला का गर्भपा, पति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज
जींद, 08 मई (हि.स.)। सदर थाना सफीदों पुलिस ने महिला के पेट पर लात मार कर गर्भ गिराने तथा घर से निकालने पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने सहित विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सफीदों खंड के गांव मुआना निवासी रेखा ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह पेहवा निवासी राजेश के साथ विवाहित है। आरोपित तथा परिजन उसके साथ मारपीट करने के साथ परेशान करते आ रहे है। जिसको लेकर पेहवा थाने में शिकायत दी गई थी। माफी मांगने के बाद समझौता हो गया था। आरोपितों ने भविष्य में परेशान न करने की बात कही थी। फरवरी माह में उसने उसके पति को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालात में देख लिया था।
गत 16 फरवरी को उसके पति व ससुरालीजनों ने कमरे में बंद कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की और जान से मारने की कोशिश की। जिसके बाद आरोपित ने उसे गर्भपात की गोलियां खाने को दी। मना करने पर आरोपित ने उसके पेट पर लातें मारी। जिसके बाद उसका गर्भपात हो गया। मामला फिर से पेहवा थाने में पहुंचा लेकिन कोई कार्रवाही नही हुई।
आरोपितों ने उसे तथा उसके बच्चों को घर से निकाल दिया। वापस लौटने पर आरोपित ने बुरा अंजमा भुगतने की धमकी दी। सदर थाना सफीदों पुलिस ने रेखा की शिकायत पर उसके पति राजेश, देवर सुरेश तथा मुकेश के खिलाफ मारपीट करने, गर्भ गिराने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहित के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

