खेत में सब्जियां तोड़ रही महिला से दुष्कर्म
मुरादाबाद, 27 अगस्त (हि.स.)। मुरादाबाद जिले के थाना डिलारी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर खेत में सब्जियां तोड़ रही महिला के साथ अनीस अहमद ने दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर उसका बेटा और उसकी भाभी आ गई और उन्होंने आरोपित को मौके पर ही दबोच कर पुलिस को सूचना दे दी।
50 वर्षीय पीड़ित महिला के बेटे ने डिलारी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार दोपहर दो बजे के लगभग उसकी मां गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में सब्जियां तोड़ रही थी। इसी दौरान वहां डिलारी थाना क्षेत्र के रोशनपुर तेलीपुरा निवासी अनीस अहमद आ गया। आरोपी ने महिला को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित अनीस अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

