home page

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील फोटो व वीडियो बनाने का आरोपित गिरफ्तार, गया जेल

 | 
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील फोटो व वीडियो बनाने का आरोपित गिरफ्तार, गया जेल


मुरादाबाद, 17 नवंबर (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना मझोला पुलिस ने काशीराम नगर निवासी विवेक को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने उसका शोषण करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र निवासी युवती ने 15 नवंबर को काशीराम नगर ए ब्लॉक निवासी विवेक, उसके पिता रामनाथ और भाई नेमपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया था। युवती ने बताया कि आरोपित विवेक का उसके घर जानाजाना था। पीड़िता के अनुसार साल 2024 में एक दिन आरोपित ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह बेसुध हो गई। आरोपी विवेक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो और फोटो बना ली।

होश में आने पर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित शादी करने का भरोसा देकर शांत करा दिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। पीड़िता के अनुसार 4 नवंबर 2026 को भी आरोपी विवेक ने उसे अपने कमरे पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत मझोला पुलिस से की तो 8 नवंबर 2026 को आरोपी विवेक, उसके पिता रामनाथ और भाई नेमपाल ने कोर्ट मैरिज कराने का झांसा देकर उसे अपने साथ घर ले गए।

पीड़िता के अनुसार आरोपित विवेक दो रात तक अपने घर रखा और शारीरिक संबंध बनाया। 10 नवंबर को शादी की बात करने पर आरोपित विवेक, उसके पिता रामनाथ और भाई नेपाल ने जान से मारने की धमकी दी ओर जबरन समझौते पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने पर पहुंच कर केस दर्ज कराया।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में थाना मझोला एसएचओ मझोला मनीष सक्सेना और एसआई शिवम पंवार की टीम ने मंगलवार को मामले में आरोपित विवेक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल