home page

रेलवे स्टेशन की दुकान में चोरी के मामले का आरोपित लखनऊ से गिरफ्तार

 | 
रेलवे स्टेशन की दुकान में चोरी के मामले का आरोपित लखनऊ से गिरफ्तार


देवरिया, 01 अगस्त (हि.स.)। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन की दुकान में चोरी के मामले में वांछित एक आरोपित को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए देवरिया लाया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम ने बताया कि जीआरपी देवरिया की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र से कृष्णा प्रताप सिंह उर्फ बिट्टू (34) निवासी सिंधी मिल कॉलोनी, थाना कोतवाली, देवरिया को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपित जीआरपी थाना देवरिया में दर्ज मुकदमे से संबंधित है। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने 24 जुलाई को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दाे और तीन पर स्थित एक दुकान में चोरी की थी। उसने बताया कि चोरी से मिले रुपये खाने-पीने और अपने शौक पूरे करने में खर्च कर दिए।

जीआरपी के अनुसार आरोपित का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले भी कोतवाली देवरिया में मारपीट, छेड़छाड़, घर में घुसकर हमला और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक