हत्या के मामले में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
| Jul 18, 2026, 16:07 IST
देवरिया, 18 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले की लार थाना पुलिस ने शनिवार को हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश काे गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह ने बताया कि लार थाना पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश बरडीहा दलपत टाेला पिपराडीह निवासी अभिषेक यादव उर्फ टोनी (31) को गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ थाना लार में वर्ष 2024 में हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में एक अन्य आरोपित दीपक यादव उर्फ सोकन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
----------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

