home page

लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार


कोण्डागांव, 6 सितंबर (हि.स.)। जिले के सिटी काेतवाली थाना क्षेत्र में लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने आज रविवार काे गिरफ्तार है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपितों की पतासाजी कर दोनों आरोपित जितेन्द्र नेताम एवं अंकित कोर्राम दाेनाें निवासी मेलावापदरपारा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर को प्रार्थी राजकमल सागर, निवासी मेलावापदर पारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि, नीलकंठ कोर्राम के घर के पास बैठा था। इसी दौरान जितेन्द्र नेताम एवं अंकित कोर्राम वहां पहुंचे और विवाद करते हुए प्रार्थी से झगड़ा करने लगे। विवाद के दौरान आरोपितों द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि जितेन्द्र नेताम ने प्रार्थी को पकड़ लिया तथा अंकित कोर्राम ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर प्राण घातक वार किया, जिससे प्रार्थी के सिर में गंभीर चोट आई एवं खून निकलने लगा। घटना के बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपितों की पतासाजी कर दोनों आरोपितों काे गिरफ्तार कर पूछताछ में दोनों आरोपितों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे