किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपित पीलीभीत से गिरफ्तार
मुरादाबाद, 08 जुलाई (हि.स.)। महानगर के थाना नागफनी पुलिस ने लापता किशोरी को तीन दिन में सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपित को पीलीभीत से गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाईं है।
नागफनी क्षेत्र के निवासी पीतल कारीगर ने बीती पांच जुलाई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि नागफनी निवासी मो. साजिद की 16 साल की नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। बुधवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाईं।
थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित साजिद को पीलीभीत से गिरफ्तार कर लड़की काे सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने देर शाम आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
----------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

