home page

पत्नी का गला काटकर हत्या करने वाला आराेपित पति गिरफ्तार

 | 
पत्नी का गला काटकर हत्या करने वाला आराेपित पति गिरफ्तार


दंतेवाड़ा, 23 जुलाई (हि.स.)। दंतेवाड़ा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत कतियाररास गांव में पति ने अपनी दूसरी पत्नी के चरित्र पर संदेह काे लेकर उसका गला काटकर हत्या कर दी। पति ने पहले उसे शराब पिलाई, फिर सब्जी काटने वाले चाकू से गला काटकर धड़ से अलग कर दिया है। शव को घर के पीछे फेंककर फरार हो गया था।

महिला का शव 6 दिनों तक घर के पीछे ही पड़ा रहा। जब शव सड़ने लगा, उसमें कीड़े पड़ गए और पूरे इलाके में बदबू फैलने लगी तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपित पति लक्ष्मण कुंजाम को आज गुरूवार काे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित लक्ष्मण कुंजाम पूर्व सरपंच भी रह चुका है।

दंतेवाड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला झुमकी कुंजाम (35 वर्ष ) अपने पति लक्ष्मण कुंजाम के साथ के साथ दंतेवाड़ा जिले के गोंदपाल गांव में रहती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दंतेवाड़ा के कतियाररास में रह रहे थे। आरोपित पति पूर्व सरपंच भी रह चुका है। पुलिस अनुसार आरोपित को अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था, 17 जुलाई को दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। आरोपित शराब के नशे में था, विवाद इतना बढ़ गया कि उसने घर में रखे चाकू से पत्नी पर हमला कर उसका गला काट दिया। गला धड़ से अलग कर दिया। हत्या के बाद आरोपित ने शव को घर के पीछे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। जब शव से बदबू आने लगी तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर महिला का शव अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपित पति लक्ष्मण कुंजाम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपित ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी वजह से उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वहीं एएसपी आरके. बर्मन ने बताया कि पति ने ही पत्नी की हत्या की है, जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे