home page

हाजत में आरोपी की मौत, थानाध्यक्ष निलंबित

 | 

कटिहार, 04 मार्च (हि.स.)। जिले के फलका थाना में बीती रात एक आरोपी की हाजत में मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार यादव (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गोपालपट्टी का रहने वाला था। वह 22 फरवरी को दर्ज एक मामले में आरोपी था और 03 मार्च की रात उसे गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार यादव ने हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और फलका थानाध्यक्ष समेत दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह