home page

लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर युवती का धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपित दंपत्ति गिरफ्तार

 | 
लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर युवती का धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपित दंपत्ति गिरफ्तार


मुरादाबाद, 13 जुलाई (हि.स.)। महानगर के थाना मझोला क्षेत्र में लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर एक युवती का धर्म परिवर्तन कराने के आरोपित पति-पत्नी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपित जेल भेज दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना मझोला क्षेत्र निवासी एक युवती ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि थाना क्षेत्र के पीर का बाजार निवासी सुल्तान सलाहुद्दीन, उसकी पत्नी मेहनाज बेगम, मौलवी सैयद अशकार के साथ उसके घर आते थे। 6 फरवरी को सुल्तान सलाहुद्दीन, मेहनाज बेगम, मौलवी सैयद अशकार के साथ रिजवान और साकिर नाम दो युवक भी आए थे। इस दौरान सुल्तान सलाहुद्दीन ने लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर उसका धर्म परिवर्तन कर दिया और उसके साथ निकाह करने की बात कही। जब उसने इसका विराेध किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित सुल्तान सलाहुद्दीन व उसकी पत्नी मेहनाज बेगम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज शाम को दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा अन्य नामजद आरोपितों की तलाश जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल