home page

रायपुर: बटनदार चाकू लेकर घूम रहा आरोपित गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में स्थायी वारंट भी जारी

 | 
रायपुर: बटनदार चाकू लेकर घूम रहा आरोपित गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में स्थायी वारंट भी जारी


रायपुर, 21 अक्टूबर (हि. स.)। न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आज बुधवार को पुरैना तालाब के पास बटनदार धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

आरोपित के कब्जे से लोहे का बटनदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ वर्ष 2016 में हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज है, जिसमें न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरैना तालाब के पास एक व्यक्ति धारदार बटनदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम भूपेंद्र कुमार ध्रुव (31 वर्ष), निवासी अमलीडीह, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे का बटनदार चाकू मिला, जिसके एक तरफ धारदार नुकीला हिस्सा और दूसरी तरफ कटरनुमा हिस्सा था। पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपित के विरुद्ध थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 372/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।

हत्या के प्रयास के पुराने मामले में भी वांछित

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान जानकारी मिली कि आरोपित के खिलाफ वर्ष 2016 में थाना तेलीबांधा में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपित फरार चल रहा था और न्यायालय ने उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया था। पुलिस इस प्रकरण में भी गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर के नेतृत्व में की गई। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध हथियार रखने और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर