धारदार चाकू के साथ एक आराेपित गिरफ्तार
| May 30, 2026, 21:10 IST
जगदलपुर, 30 मई (हि.स.)। जिले के थाना करपावंड पुलिस काे सूचना प्राप्त हुई कि, आरोपित संतोष कुमार मंडल निवासी चिउरगाव अपने ही गांव चिउरगाव में हाथ में धारदार चाकू लेकर आमजन को डरा धमका रहा है। तत्काल थाना करपावड से आरोपित को पकड़ने हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह के द्वारा टीम गठित कर ग्राम चिउरगाव भेजा गया जहां आरोपित संतोष मंडल के कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर आरोपित काे आज शनिवार काे गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपित संतोष कुमार मंडल के खिलाफ थाना करपावंड में अपराध क्रमांक 38/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार आरोपित को कार्यवाही उपरांत आज जेल दाखिल कर दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

