home page

रायपुर : धारदार चाकू व दो नग पंच के साथ आरोपित गिरफ्तार

 | 
रायपुर : धारदार चाकू व दो नग पंच के साथ आरोपित गिरफ्तार


रायपुर, 15 मार्च (हि.स.)। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में धारदार चाकू एवं दो नग पंच के साथ एक युवक विकास गोस्वामी उर्फ विक्कू को आज रविवार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को थाना गुढ़ियारी पुलिस को सूचना मिली कि, कलिंग नगर गेट के सामने रोड़ पर एक व्यक्ति अपने हाथ मे धारदार चाकू लेकर लहराते हुए आम लोगों को आतंकित कर रहा है, जिसे पर टीम के सदस्यों द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपित का नाम विकास गोस्वामी उर्फ विक्कू है जो खालबाड़ा रायपुर का निवासी है। आरोपित के कब्जे से 1 नग धारदार चाकू एवं दो नग पंच जब्त कर आरोपित के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर