home page

जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 28 पाव अवैध देशी शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

 | 
जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 28 पाव अवैध देशी शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया


जांजगीर-चांपा, 14 जून (हि.स.)। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में चांपा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से करीब 2,240 रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना चांपा पुलिस को अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घोघरानाला क्षेत्र में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रतन चंद्रा (42 वर्ष) निवासी घोघरानाला, चांपा को अवैध रूप से शराब रखते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 28 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 2,240 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना चांपा में अपराध क्रमांक 309/2026 दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला कायम किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर आज जेल भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अमृत सलूजा, आरक्षक मुन्द्रिका दुबे, गौरीशंकर राय और वीरेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT