home page

गांजा के साथ आरोपित गिरफ्तार

 | 
गांजा के साथ आरोपित गिरफ्तार


हमीरपुर, 30 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे इमिलिया थोक मोड़ के सामने पुलिस ने रविवार को 61 वर्षीय आशाराम रैदास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.200 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया।

प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल ने बताया कि आरोपित आशाराम रैदास पुत्र स्व. सुंदर लाल निवासी वार्ड नंबर आठ, गुरगुज, सुमेरपुर है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार राय, उपनिरीक्षक राजबहादुर राय, आरक्षी स्वप्निल पटेल व रविन्द्र यादव शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा