home page

17 किलो अवैध गांजा के साथ एक आराेपित गिरफ्तार

 | 
17 किलो अवैध गांजा के साथ एक आराेपित गिरफ्तार


कोंडागांव, 29 नवंबर (हि.स.)। जिले की पुलिस रव‍िवार को 17 किलो अवैध गांजा के साथ एक आराेपित गिरफ्तार क‍िया है। आरोप‍ित को कार्रवाई उपरांत जेल भेज द‍िया गया है।

पुल‍िस काे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक यूपी- 77-एक्स- 7825 में मादक पदार्थ गांजा लेकर उड़ीसा से कोण्डागांव होते हुए उत्तरप्रदेश की ओर जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम गवाहों की उपस्थिति में बायपास रोड कोकोड़ी चौक, थाना कोण्डागांव क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर आरोपित भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा रविवार काे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम शैलेन्द्र सिंह (उम्र 30 वर्ष) निवासी उत्तर प्रदेश बताया। आरोपि‍त के वाहन की तलाशी लेने पर अवैध गांजा 17.005 किलोग्राम एवं अन्य सामग्री जब्‍त की गई।

उक्त मामले में थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 377/2026 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपि‍त शैलेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरांत जेल दाखिल किया गया है। उक्त सम्पूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक विकास बघेल, उपनिरी राजकुमार कोमरा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक रश्मि मिंज, आर. फरसुराम वैध, आर. सुखीराम राजपुत आर. राजेश मरकाम, म.आर श्यामबती नाग का योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे