एक लाख रूपये की चोरी करने वाला आराेपित गिरफ्तार
जगदलपुर, 11 अगस्त (हि.स.)।बस्तर जिला मुख्यालय के होटल एंबीशन के कर्मचारी द्वारा रिसेप्शन से नगद रकम एक लाख रूपये चोरी करने वाले एक आराेपित अनिमेष बक्सी उम्र 24 पुणे से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आराेपित निवासी डोरंडा जिला रांची झारखंड का निवासी है ।आरोपित को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड में लाकर आज न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अरूण कुमार कंसारी होटल एम्बिशन कर्मचारी ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18 जुलाई 2026 को एंबीशन होटल के कर्मचारी के रूप में न्यू ज्वाइन करने वाले कर्मचारी अनिमेश बक्शी द्वारा 19 जुलाई 26 को नगदी रकम एक लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया । सीसीटीव्ही फूटेज के आधार पर आराेपित की शिनाख्त अनिमेष बक्सी पिता मिरनाल बक्सी उम्र 24 निवासी 104 सतदल इनक्लेव नोर्य आफिस पारा ए.जी. आफिस के पीछे डोरंडा जिला रांची झारखंड के रूप में हुई।
सायबर सेल से तकनीकी सहायता के माध्यम से पुणे शहर में होने की जानकारी मिलने पर टीम तैयार कर पुणे से आराेपितको हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपित द्वारा अपराध स्वीकार किया गया और उसके पास से चोरी की रकम बरामद की गई ।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

