home page

साप्ताहिक बाजार में युवक के गले पर चाकू से वार करने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
साप्ताहिक बाजार में युवक के गले पर चाकू से वार करने वाला आरोपित गिरफ्तार


दंतेवाड़ा, 02 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में साप्ताहिक बाजार के दौरान चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपित भगत राम नेताम (35) निवासी बड़ेपारा बिंजाम, थाना फरसपाल को आज शुक्रवार काे गिरफ्तार किया है।

30 सितंबर को बाजार में मामूली बहस के बाद भगत राम नेताम ने बाबूलाल कड़ियाम के गले पर चाकू से वार किया था। चाकूबाजी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर कर आराेपित की लगातार पतासाजी कर रही थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाबूलाल कड़ियाम 30 सितंबर को बोलेरो वाहन से सवारी लेकर दंतेवाड़ा के साप्ताहिक बाजार पहुंचा था। वाहन का नंबर लगाने के बाद वह ऑटो में बैठकर अपने गांव के परिचितों से बात-चीत कर रहा था। इसी दौरान भगत राम नेताम ऑटो के पीछे से पहुंचा और बाबूलाल के गले पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद बाबूलाल की शिकायत पर थाना दंतेवाड़ा में मामला दर्ज कर थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित की तलाश शुरू की। टीम ने स्थानीय मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने आराेपित भगत राम नेताम को गिरफ्तार कर लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे