home page

विवाह का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
विवाह का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार


काेंड़ागांव, 07 अप्रैल (हि.स.)। जिले के थाना धनोरा अंतर्गत विवाह का प्रलाेभन देकर दुष्कर्म करने वाले आराेपित काे पुलिस ने गिरफ्तार कर आज मंगलवार को न्‍याय‍िक र‍िमांड पर जेल भेज द‍िया है।

थाने में पीड़िता द्वारा लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता का उच्च माध्यमिक शाला के शिक्षक हिमांशु मेश्राम द्वारा धनोरा फोन के माध्यम से मिलने बुलाया और मैं तुमसे प्यार करता हूं, तुमसे ही शादी करूंगा कहकर शादी का प्रलोभन देकर आरोपि‍त हिमांशु मेश्राम के द्वारा उसके किराये के मकान धनोरा में ले जाकर पीड़िता के मना करने के बाद भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। शादी करने से इंकार करने पर पीड़िता द्वारा आरोपि‍त के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध दर्ज कराया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धनोरा भुनेश्वर नाग के नेतृत्व में दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पकड़ने हेतु टीम गठित कर आरोपित के पते पर पहुंचकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। उसके द्वारा अपराध घटित करना कबूल करने पर आरोपित हिमांशु मेश्राम (उम्र 28 वर्ष) के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरांत आज मंगलवार काे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर रवाना किया गया। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी धनोरा निरीक्षक भुनेश्वर नाग,सहायक उप निरीक्षक किशोर प्रजापति,प्र.आर. सुखबती सलाम,कचरू नेताम, आर. हृदय बघेल, विजय मरकाम, धन सिंह नेताम, जागेश्वर नाग का याेगदान रहा ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे