home page

पुरानी रंजिशवश बुजर्ग के नृशंस हत्या का आराेपित गिरफ्तार

 | 
पुरानी रंजिशवश बुजर्ग के नृशंस हत्या का आराेपित गिरफ्तार


कोंडागांव , 10 नवंबर (हि.स.)। कोंडागांव जिले के थाना फरसगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिचाडी में बुजुर्ग मंगऊ वट्टी के नृशंस हत्या के मामले में आज मंगलवार काे हत्या का आरोपित विकास मरकाम उम्र 21 वर्ष निवासी चिचाडी बड़ेपारा थाना फरसगावं जिला कोण्डागांव काे गिरफ्तार कर लिया है। मामला अजमानतीय होने से कार्यवाही उपरांत आरोपित विकास मरकाम को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया।

फरसगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रंजित वट्टी पिता मंगऊ वट्टी उम्र 30 साल निवासी ग्राम चिचाडी थाना फरसगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 9 नवंबर 2026 के प्रातः 05 बजे अपने घर से खेत जाने के लिए निकला था। गांव के शीतला मंदिर के पास अपने पिता मृतक मंगऊ वट्टी को गांव के रोड किनारे गिरे हुए देख तब उसको उठाने के लिए आवाज दिया और उसको छुआ तब इशरीर ठंडा हो गया था। सिर से बहुत ज्यादा खून निकला देख गांव के अन्य व्यक्ति को बता कर रिपोर्ट दर्ज कराये। रिपोर्ट पर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर जॉच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया बाद मृतक के शव का पी.एम. कराया गया । डॉक्टर साहब के द्वारा मृतक मंगऊ वट्टी की मृत्यु शॉर्ट पीएम. रिपोर्ट में सिर में संघातक चोंट लगने से होना लेख किया गया है। बाद मर्ग क्रमांक 102/2026 धारा 194 बीएनएसएएस व अपराध कमांक 150/2026 धारा 103 (1) बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियाें के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आलोक साहू निरीक्षक के द्वारा विशेष टीम तैयार कर आरोपित विकास मरकाम पिता सखराम मरकाम उम्र 21 वर्ष निवासी चिचाडी बड़ेपारा थाना फरसगावं जिला कोण्डागांव छ.ग. का पता तलाश कर थाना लाकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लेने पर बताया कि पूर्व में टुल्लू पंप चोरी में मृतक मंगऊ वट्टी के द्वारा गांव वाले के सामने मीटिंग में मेरा नाम ले देने से बईज्जती होने से रंजिश रखता था। जिस कारण मौका पाकर 08 नवंबर 2026 के रात्रि 10.30 बजे लगभग गांव के शीतला मंदिर के पास अंधेरे का फायदा उठा कर लात से मार कर जमीन में गिरा कर पत्थर से मंगऊ वट्टी के सिर में तीन-चार बार मारकर हत्या करना बताया गया। आरोपी विकास मरकाम को 10 नवंबर2026 गिरफ्तारी की गयी है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आलोक साहू थाना प्रभारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक संदीप सिंह, प्रीतिबाला मण्डावी, सउनि रूपेश सोम, आरक्षक रजेश पाण्डे, महिला आरक्षक सुदाय नेताम, लक्ष्मी मरकाम की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे