home page

महिला से गलत नीयत के साथ छेड़-छाड़ करने वाला आराेपित गिरफ्तार

 | 
महिला से गलत नीयत के साथ छेड़-छाड़ करने वाला आराेपित गिरफ्तार


जगदलपुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। बस्तर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में आरोपित घर में घुसा और गलत नीयत से खाना बना रही महिला का हाथ व बांह पकड़कर छेड़-छाड़ करने लगा। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश गौरव बिसाई (25वर्ष)को आज शुक्रवार काे गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपित ने वारदात करना स्वीकार करने पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और 331 (1) के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दखिल का दिया गया है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात 11 अक्टूबर की शाम करीब 06 बजे की है। महिला अपने किराए के मकान में खाना बना रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला गौरव बिसाई वहां पहुंचा और गलत नीयत से उसका हाथ और बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान महिला और गवाहों के बयान दर्ज किए। साथ ही अन्य सबूत जुटाए। इसके बाद आरोपित को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ की गई। पुलिस के अनुसार आरोपित ने वारदात करना स्वीकार कर लिया है।पुलिस का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे