home page

महिला से अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
महिला से अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित गिरफ्तार


रायगढ़, 20 मई (हि.स.)। महिला थाना रायगढ़ में चक्रधरनगर क्षेत्र की महिला ने ग्राम पतरापाली कोतरलिया निवासी माधो घोष उर्फ माधव यादव (65 वर्ष) के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपि‍त को आज बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 18 मई की सुबह वह अपने पति को खोजते हुए आरोपि‍त माधव यादव के दुकान के पास पहुंची थी। इस दौरान आरोपि‍त ने महिला को बैठाकर उसके पति को फोन से बुलाने की बात कही। कुछ देर बाद आरोपि‍त ने बाहर का गेट बंद कर महिला को गलत नियत से पकड़कर अंदर ले जाने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध और चिल्लाने पर वह किसी तरह आरोपि‍त के चंगुल से छूटकर वहां से भागी। जाते समय आरोपि‍त ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

घर पहुंचकर महिला ने घटना की जानकारी अपने पति और परिजनों को दी, जिसके बाद महिला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में महिला थाना रायगढ़ में आरोपि‍त माधो घोष उर्फ माधव यादव निवासी कोतरलिया रायगढ़ के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान