अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम प्रकरण में आराेपित गिरफ्तार
काेंड़ागांव, 25 नवंबर (हि.स.)। जिले के थाना अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (अजाक) पुलिस ने बुधवार काे विवाह का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले आराेपित महतब खान काे अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम के प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना अजाक, जिला कोण्डागांव में एक अनुसूचित जाति वर्ग की 25 वर्षीय युवती द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा 21 नवंबर 2023 से सितंबर 2026 तक शादी करने का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए गए। पीड़िता द्वारा शादी करने की बात कहने पर आरोपित ने विवाह करने से इनकार कर दिया।
पीड़िता की शिकायत एवं प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध घटित होना पाए जाने पर थाना अजाक, जिला कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 04/2026, धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 3(2)(v) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा पीड़िता का कथन दर्ज कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। विवेचना के दौरान आरोपित के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपित महतब खान को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण, आवश्यक दस्तावेजी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन सहित अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

