अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपित गिरफ्तार
कांकेर, 21 जून (हि.स.)। जिले के बान्दे थाना पुलिस ने एक महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक युवक को आज रविवार काे गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में रवाना कर पुलिस मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
बान्दे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना बान्दे में शिकायत दर्ज कराई थी कि ब्रोजेन पाल निवासी बांदे और सागर काले निवासी पुणे ने उसके साथ अवैध संबंध बनाकर अश्लील फोटो और वीडियो तैयार किए। बाद में उसे बदनाम करने की नीयत से उन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल किया गया। शिकायत के आधार पर थाना बान्दे में अपराध क्रमांक 50/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धाराओं 77, 79, 351(2), 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(ई) और 67(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। कार्रवाई करते हुए आरोपित ब्रोजेन पाल (30 वर्ष) निवासी बांदे को आज गिरफ्तार किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

