home page

40 पौवा देशी प्लेन अवैध शराब का परिवहन करने वाला एक आरोपित गिरफ्तार

 | 
40 पौवा देशी प्लेन अवैध शराब का परिवहन करने वाला एक आरोपित गिरफ्तार


कांकेर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। जिले की चारामा पुलिस ने उजियारा अभियान के तहत आज मंगलवार काे अवैध शराब बिक्री और परिवहन कर रहे स्कूटी सवार आराे दिनेश साहू (40), निवासी तेलगरा, थाना चारामा काे गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से देशी प्लेन शराब के 40 पौवा जब्त किए हैं, जिनकी कीमत 4 हजार रुपये आंकी गई है। शराब परिवहन में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी से अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन चालक को रोका और पूछताछ की। आरोपित ने अपना नाम दिनेश साहू (40), निवासी तेलगरा, थाना चारामा बताया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को पकड़ा। तलाशी के दौरान पुलिस ने दिनेश साहू के कब्जे से देशी प्लेन मदिरा के 40 पौवा बरामद किए। इनकी कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब के साथ स्कूटी जब्त कर ली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे