जांजगीर-चांपा : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार, आरोपित गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा, 19 जुलाई (हि. स.)। जिले की पामगढ़ पुलिस ने नाबालिग बालिका से अनाचार के मामले में आरोपित को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को आज रविवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपित सागर रात्रे उम्र 27 वर्ष निवासी चंण्डीपारा थाना पामगढ़ से हुई थी। आरोपित ने शादी करने का झांसा देकर पीड़िता के साथ अनाचार किया। घटना की सूचना मिलने पर पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में आरोपित के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पामगढ़ पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर आरोपित की पतासाजी शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपित सागर रात्रे को उसके घर ग्राम चंण्डीपारा से पकड़ा। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में सउनि प्रमोद महार, मप्रआर मंजू सिंह, प्रधान आरक्षक केदार साहू, रामलाल मार्कडेय, आरक्षक बेदराम पटेल, लक्ष्मीकांत लहरे और मआर मोनिका जोगी की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें और अंजान लोगों से दोस्ती करने को लेकर उन्हें जागरूक करें।
जांजगीर चांपा पामगढ़ नाबालिग अनाचार केस, इंस्टाग्राम शादी का झांसा, सागर रात्रे गिरफ्तार जैसे मामलों को लेकर पुलिस ने कहा है कि जिले में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

