अवैध शराब बेचने वाला एक आरोपित गिरफ्तार
काकेर, 01 अगस्त (हि.स.)। जिले के भानुप्रतापपुर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देश पर आज शनिवार को अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत संबलपुर क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के दौरान संबलपुर निवासी रवि बघेल को कथित रूप से अवैध शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। टीम ने उसके कब्जे से अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई ।
संयुक्त कार्रवाई में भानुप्रतापपुर एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज एवं आबकारी अधिकारी रानू मरकाम सहित पुलिस और आबकारी विभाग की टीम शामिल रही। एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

