home page

नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार


मुरादाबाद, 07 जुलाई (हि.स.)। महानगर के थाना मझोला पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित समीर को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली महिला ने दो दिन पहले रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को टीचर्स कॉलोनी निवासी समीर ने 16 जून को बहला-फुसलाकर ले गया था। उसने बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर दुष्कर्म किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने धारा 70 (2) सहित पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपित समीर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायलय के आदेश पर आरोपित समीर को जेल भेजा गया है।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल