home page

शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार करने का आरोपित गिरफ्तार

 | 
शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार करने का आरोपित गिरफ्तार


नोएडा, 14 सितंबर (हि.स.)। फेस-3 थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को आज शाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती के साथ लिवइन में रहता था।

थाना फेस -तीन के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने साेमवार काे बताया कि मूलरूप से गाजियाबाद के खोड़ा निवासी युवती ने पुलिस को बताया था कि वह एक नामी टेलीकॉम कंपनी में काम करती है। वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी राकेश सिंह नेगी से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई। उसके बाद युवक ने उन्हें शादी का वादा किया। 21 सितंबर 2018 को दोनों सेक्टर-53 स्थित एक होटल में आए। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। कुछ समय बाद आरोपी धीरे-धीरे करके अलग हो गया। इसके बाद 16 सितंबर 2024 को आरोपी ने फिर संपर्क किया और शादी का वादा किया। दोनों लोग लिवइन में फिर से साथ रहने लगे। 27 जून 2026 को आरोपी एक बार फिर उसे छोड़कर चला गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर किया गया था। तभी से आरोपी की तलाश चल रही थी। आरोपी को आज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी